EPFO: भविष्य निधि योजना अलग-अलग इंडस्ट्री में लगे लोगों के लिए भारत सरकार की तरफ से दी जाने वाली सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा पहलों में से एक है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत में कर्मचारियों के पीएफ का प्रबंधन करता है। ईपीएफओ उद्योगों और संगठनों में लगे कर्मचारियों के लिए तीन योजनाएं चला रही है। ईपीएफ योजना 1952, पेंशन योजना 1995 (ईपीएस) और बीमा योजना 1976 (ईडीएलआई) सरकार की तीन योजनाएं हैं जो पीएफ और पेंशन कवरेज के तहत कर्मचारियों को कवर करती हैं। अभी सरकार EPF पर 8.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने मोबाइल ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं।
