Get App

EPFO ने एक्चुअल सैलरी पर ज्यादा पेंशन के कैलकुलेशन का फॉर्मूला पेश किया, ऐसे जानें अपनी पेंशन

अभी ज्यादातर एंप्लॉयीज की पेंशन का कैलकुलेशन EPS की 15,000 रुपये की सीमा पर होता है। ऐसा Employees Pension Scheme (EPS), 1995 के तहत होता है। सब्सक्राइबर्स जिन्होंने ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई किया है, उनके आवेदन की जांच ईपीएफओ के फील्ड अफसर्स करेंगे। एंप्लॉयर्स और एंप्लॉयीज की तरफ से सब्मिट किया गया अप्लिकेशन सही पाए जाने के बाद उसे एप्रूव कर दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2023 पर 12:50 PM
EPFO ने एक्चुअल सैलरी पर ज्यादा पेंशन के कैलकुलेशन का फॉर्मूला पेश किया, ऐसे जानें अपनी पेंशन
सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2022 के अपने आदेश में ईपीएफओ को एंप्लॉयीज को ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने का एक मौका देने का आदेश दिया था। इसके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 26 जून है।

Employees' Provident Fund organisation (EPFO) ने एक्चुअल सैलरी पर ज्यादा पेंशन के कैलकुलेशन का तरीका पेश कर दिया है। यह ईपीएफओ के उन सब्सक्राइबर्स पर लागू होगा, जिन्होंने एक्चुअल सैलरी पर ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई किया है। अभी ज्यादातर एंप्लॉयीज की पेंशन का कैलकुलेशन EPS की 15,000 रुपये की सीमा पर होता है। ऐसा Employees Pension Scheme (EPS), 1995 के तहत होता है। सब्सक्राइबर्स जिन्होंने ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई किया है, उनके आवेदन की जांच ईपीएफओ के फील्ड अफसर्स करेंगे। एंप्लॉयर्स और एंप्लॉयीज की तरफ से सब्मिट किया गया अप्लिकेशन सही पाए जाने के बाद उसे एप्रूव कर दिया जाएगा।

ऐसे होगा पेंशन का कैलकुलेशन

ऐसे लोग जो 1 सितंबर, 2014 से पहले रिटायर हो गए हैं, उनकी पेंशन का कैलकुलेशन रिटायरमेंट से पहले की 12 महीनों की एवरेज मंथली सैलरी के आधार पर होगा। जो एंप्लॉयीज इस तारीख के बाद रिटायर हुए है, उनकी पेंशन का कैलकुलेशन रिटायरमेंट से पहले के 60 महीनों के दौरान एवरेज मंथली सैलरी के आधार पर होगा। अभी इसके कैलकुलेशन के लिए एक फॉर्मूला है। पेंशन = पेंशनबल सैलरी (पिछली 60 महीनों की सैलरी का एवरेज) X कंट्रिब्यूशन के साल की संख्या / 70 ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें