EPFO Employees Provident Fund: देश के 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारक लंबे समय से अपने Provident Fund पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। नया साल 2023 आ चुका है लेकिन उनके पास ब्याज ट्रांसफर होने या बैलेंस अपडेट होने का मैसेज नहीं आया है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीएफ पर ब्याज का पैसा जनवरी के अंत तक आ सकता है। अगर पिछले साल का रिकॉर्ड देखें तो पिछली बार 2021 में दिवाली के आसपास ब्याज का पैसा आ गया था लेकिन इस बार साल 2022 पूरा बीत चुका है लेकिन ब्याज का पैसा नहीं आया है।
कब आएगा पीएफ पर ब्याज का पैसा
EPFO जनवरी के अंत तक पीएफ पर ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकता है। पिछली बार साल 2021 में दिवाली के समय नवंबर मे ब्याज का पैसा अंशधारकों के खाते में आना शुरू हो गया था लेकिन इस बार साल 2022 बीतने के बाद भी पीएफ अकाउंट में ब्याज का पैसा नहीं आया है। इसी कारण लोग EPFO के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर EPFO से सवाल पूछ रहे हैं कि उनका PF का पैसा कब आएगा। हालांकि, एक ऐसे ही सवाल के जवाब में EPFO ने बताया कि पीएफ पर ब्याज का पैसा कब तक आएगा और क्यूं ब्याज के आने में देरी हो रही है।
ट्विटर पर यूजर पूछ रहे हैं सवाल
खाताधारक इस बात को लेकर परेशान हैं कि पीएफ का ब्याज दिवाली बीत जाने के बाद भी पीएफ अकाउंट में नहीं आया है। एक पीएफ सब्सक्राइबर ने ट्विटर पर ईपीएफओ को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया और पूछा की पीएफ पर ब्याज का पैसा कब तक आएगा।
आखिर क्यूं हो रही है देरी?
पीएफ खाताधारक को उम्मीद है कि जल्द उनके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आ जाएगा। दरअसल, पीएफ पर ब्याज का पैसा काफी लंबे प्रोसेस के बाद मिलता है, जिसके कारण देरी हो जाती है। सभी 6 करोड़ पीएफ खाताधारक को एक साथ ब्याज का पैसा नहीं मिलता है। इस बार खाताधारको को 8.1 फीसदी की दर से ब्याज देगा।