EPF Account: कई बार कुछ वजहों से एंप्लॉयी का सैलरी अकाउंट बदल जाता है। नौकरी बदलने पर एंप्लॉयर नया सेविंग्स अकाउंट ओपन करने के लिए कह सकता है। कुछ एंप्लॉयीज अपने पुराने बैंक अकाउंट से संतुष्ट नहीं होने पर दूसरे बैंक के साथ अकाउंट ओपन करते हैं। लेकिन, वे ईपीएफओ में अपने बैंक अकाउउंट को अपडेट करना भूल जाते हैं। ईपीएफओ ईपीएफ में जमा पैसा बैंक अकाउंट में भेजता है जो उसके पास रजिस्टर्ड होता है। अगर वह अकाउंट इनएक्टिव है या बंद हो चुका है तो पैसा एंप्लॉयी के बैंक अकाउंट में नहीं पहुंचेगा।
ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर चेक करें बैंक डिटेल
एंप्लॉयीज के लिए ईपीएफ में रजिस्टर्ड अपने बैंक अकाउंट को चेक कर लेना जरूरी है। इसके लिए आपको ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा। उसके बाद आप देख सकते हैं कि आपके यूएएन के साथ कोई सा बैंक अकाउंट रजिस्टर्ड है। कई एंप्लॉयीज यह समझते हैं कि उनके बैंक अकाउंट बदलते ही ईपीएफ में भी यह जानकारी अपने आप अपडेट हो जाती है। लेकिन, ऐसा नहीं है।
आधार वेरिफायड है या नहीं, यह भी चेक करें
ए्ंप्लॉयी के लिए यह भी चेक कर लेना जरूरी है कि उसका आधार वेरिफायड है या नहीं। अगर आधार, पैन और बैंक डिटेल मैच नहीं करते हैं तो क्लेम प्रोसेस होने में दिक्कत आ सकती है। स्पेलिंग में फर्क होने पर भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए आपको एक बार इन सभी जानकारियों को चेक कर लेना जरूरी है।
ऐसे ऑनलाइन करें बैंक अकाउंट को अपडेट
बैंक अकाउंट को अपडेट करना मुश्किल नहीं है। ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर लॉग-इन करने के बाद आपको 'मैनेज' सेक्शन में जाना होगा। उसके बाद आपको केवायसी पर क्लिक करना होगा। आपक बैंक डिटेल वहां दिखेगा। फिर आपको नए बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड को अपडेट करना होगा।
एचआर के एप्रूवल के बाद ईपीएफओ करता है अपडेट
बैंक डिटेल अपडेट करने के बाद आपका रिक्वेस्ट सीधे ईपीएफओ के पास नहीं जाता है। यह आपके एंप्लॉयर के पास एप्रूवल के लिए जाता है। एचआर के एप्रूव करने के बाद यह ईपीएफओ के पास जाता है। उसके बाद आपका बैंक डिटेल अपडेट हो जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर एंप्लॉयी विड्रॉल का क्लेम फाइल करता है तो बैंक डिटेल गलत होने पर ईपीएफओ पेमेंट को प्रोसेस नहीं करेगा। क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है।
विड्रॉल रिक्वेस्ट से पहले बैंक अकाउंट अपडेट कर लें
कई एंप्लॉयी नौकरी बदलने या पीएफ से एडवान्स लेने के लिए विड्रॉल रिक्वेस्ट फाइल करते हैं। अगर आप भी ऐसा करने जा रहे हैं तो पहले अपने ईपीएफ अकाउंट को अपडेट कर लें। ईपीएफओ एंप्लॉयी को सिर्फ एक बैंक अकाउंट रजिस्टर करने की इजाजत देता है। वह बैंक अकाउंट आपके रिटायरमेंट तक ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड होता है।