New Income Tax Rules: खुशखबरी! इनकम टैक्स के नए रूल्स में बढ़ जाएगी आपकी सैलरी, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन
New Income Tax Rules: इनकम टैक्स रूल्स, 2026 दशकों पुराने इनकम टैक्स रूल्स, 1961 की जगह लेने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी सैलरी पर पड़ेगा। नए रूल्स के तहत एचआरए लिमिट बढ़ने जा रही है। एजुकेशन और हॉस्टल अलाउन्सेज भी बढ़ने जा रहे हैं। इससे नौकरी करने वाले लोगों का टैक्स घट जाएगा
नए टैक्स नियमों के ड्राफ्ट पर 22 फरवरी तक राय दी जा सकती है।
New Income Tax Rules: आपकी सैलरी स्लिप बदलने जा रही है। इसकी वजह ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स, 2026 है। ये नियम दशकों पुराने इनकम टैक्स रूल्स, 1961 की जगह लेने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी सैलरी पर पड़ेगा। नए रूल्स के तहत एचआरए लिमिट बढ़ने जा रही है। एजुकेशन और हॉस्टल अलाउन्सेज में भी बदलाव होने जा रहा है। इससे नौकरी करने वाले लोगों की टैक्सेबल इनकम घट जाएगी। नए नियमों के ड्राफ्ट पर 22 फरवरी तक राय दी जा सकती है। आइए इन बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
50% एचआरए एग्जेम्प्शन वाले शहरों की लिस्ट बढ़ेगी
नए टैक्स नियमों के ड्राफ्ट रूल्स में उन शहरों की लिस्ट बढ़ जाएगी, जो 50 फीसदी सैलरी-बेस्ड एचआरए एग्जेम्प्शन के लिए एलिजिबल हैं। इस रूल्स में अब बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहर शामिल हैं। बाकी शहरों के लिए 40 फीसदी की लिमिट लागू रहेगी।
एजुकेशन और हॉस्टल अलाउन्स बढ़ने जा रहे हैं
बच्चों के एजुकेशन अलाउन्स को प्रति बच्चा 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव है। इसी तरह हॉस्टल अलाउन्स प्रति बच्चा 300 रुपये प्रति माह से बढ़कर 9,000 रुपये हो जाएगा। इन दोनों बदलावों का फायदा 2 बच्चों तक लिया जा सकता है। कई दशकों के बाद यह लिमिट बढ़ाई गई है। पढ़ाई के बढ़ते खर्च को देखते हुए काफी समय से दोनों लिमिट बढ़ाने की मांग हो रही थी।
ऐसे समझ सकते हैं पूरा कैलकुलेशन
एक उदाहरण से हम समझ सकते हैं कि इन बदलावों का असर आपकी सैलरी स्लिप पर किस तरह पड़ेगा। मान लीजिए राहुल की सालाना ग्रॉस सैलरी 30 लाख रुपये है। इनकम टैक्स रूल्स, 1962 के तहत बच्चों के 2,400 रुपये तक के एजुकेशन अलाउन्सेज को एग्जेम्प्शन हासिल होगा। इसी तरह 7,200 रुपये के हॉस्टल अलाउन्सेज को एग्जेम्प्शन हासिल होगा। इसके अलावा 6 लाख रुपये का एचआरए (प्रति माह 75,000 रुपये रेंट) और 50,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा। इस तरह राहुल का टोटल डिडक्शन 6,59,000 रुपये होगा। इससे उनकी नेट सैलरी 23,40,400 रुपये होगी।
इनकम टैक्स रूल्स, 1961 में टेक-होम सैलरी
राहुल के चैप्टर VI-A के तहत 4,05,000 रुपये का एग्जेम्प्शन (सेक्शन 80सी, 80डी,80सीसीसी और 80सीसीडी के तहत) क्लेम करने के बाद उनकी टैक्सेबल इनकम 19,35,400 रुपये होगी, जिस पर उनका टैक्स 4,08,844.80 रुपये बनेगा। इससे राहुल की सालाना टेक-होम सैलरी 23,47,955.20 रुपये (प्रति माह 1,95,662.93 रुपये) होगी।
ड्राफ्ट Income Tax Rules, 2026 के तहत बच्चों के 72,000 रुपये के एजुकेशन अलाउन्सेज को एग्जेम्प्शन हासिल होगा। 2,06,000 रुपये के हॉस्टल अलाउन्सेज और 7,50,000 के एचआरए अलाउन्सेज को एग्जेम्प्शन हासिल होगा। इससे सैलरी में कुल डिडक्शन बढ़कर 10,800,000 रुपये हो जाएगा। इससे टैक्सेबल इनकम घटकर 15,07,000 रुपये रह जाएगी। इससे राहुल का टैक्स घटकर 2,75,184 रुपये रह जाएगा। सालाना राहुल की कुल टैक्स-सेविंग्स 1,33,660.80 रुपये होगी। इससे उनकी सालारा टेक-होम सैलरी बढ़कर 24,81,616 (2,06,801.33 रुपये प्रति माह) हो जाएगी। इसका मतलब है कि नए रूल्स में राहुल की सैलरी 11,138,40 रुपये प्रति माह हो जाएगी।
पुरानी रीजीम का अट्रैक्शन फिर से बढ़ेगा
इनकम टैक्स एक्ट, 1962 के तहत राहुल का टैक्स 4,08,845 रुपये बनता है। ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स, 2026 के तहत यह 2,75,184 रुपये बनेगा। यह नई टैक्स रीजीम में राहुल की टैक्स लायबिलिटी से कम है। नई टैक्स रीजीम में बच्चों के एजुकेशन और एचआरए अलाउन्सेज पर एग्जेम्प्शन क्लेम करने के बाद उनका टैक्स 4,75,800 रुपये बनता है।