Get App

PF ATM Withdrawal: एटीएम से सीधे निकलेंगे पीएफ के पैसे! जानें EPFO 3.0 का ये मास्टरप्लान

PF ATM Withdrawal: EPFO अपने 30 करोड़ से अधिक खाताधारकों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। जल्द ही यूजर ATM और UPI से सीधे अपने पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। यह सुविधा 'EPFO 3.0' के तहत पेश करने की तैयारी है। इस नई पहल के शुरू होने से बीमारी, पढ़ाई या शादी जैसी इमरजेंसी के लिए हफ्तों का इंतजार खत्म होगा और एटीएम मशीन के जरिए तुरंत कैश मिल सकेगा। जानिए इसका प्रोसेस, डेली लिमिट और जरूरी गाइडलाइंस

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 3:27 PM
PF ATM Withdrawal: एटीएम से सीधे निकलेंगे पीएफ के पैसे! जानें EPFO 3.0 का ये मास्टरप्लान
पीएफ खाते से एटीएम निकासी की एक दैनिक सीमा तय की जाएगी

EPFO PF ATM Withdrawal Updates: एंप्लाइज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन अपने 30 करोड़ से अधिक खाताधारकों को बड़ी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। भविष्य में पीएफ (PF) खाताधारक अपने पीएफ अकाउंट से सीधे ATM कार्ड के जरिए पैसे निकाल सकेंगे।

ईपीएफओ अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करते हुए 'EPFO 3.0' प्लेटफॉर्म रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत बैंकिंग नेटवर्क और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ एकीकरण की योजना पर काम चल रहा है।

इस सुविधा के शुरू होने के बाद एमरजेंसी स्थिति में अस्पतालों, पढ़ाई या शादी-ब्याह के खर्चों के लिए पीएफ निकासी की प्रक्रिया और भी बेहद आसान और तुरंत हो जाएगी।

कैसे काम करेगा 'PF ATM Withdrawal' सिस्टम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें