Get App

EPFO: 8.10% की दर से जमा होगा PF का ब्याज, जानें पीएफ का बैलेंस जानने का तरीका

EPFO ने कहा कि लेबर मिनिस्ट्री ने वित्त वर्ष 2022 के लिए EPFO सब्सक्राइबर्स को 8.1 फीसदी ब्याज की मंजूरी मिलने के बारे में सूचना दी है। लेबर मिनिस्ट्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिये वित्त मंत्रालय को भेजा था।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2022 पर 7:11 PM
EPFO: 8.10% की दर से जमा होगा PF का ब्याज, जानें पीएफ का बैलेंस जानने का तरीका
सरकार से मंजूरी मिल जाने के बाद EPFO अब कर्मचारियों के एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड में ब्याज राशि डालना शुरू करेगा।

EPFO: सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करीब पांच करोड़ खाताधारकों को वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) जमा पर 8.1 फीसदी ब्याज देने को मंजूरी दे दी है। यह पिछले चार दशकों अब तक की सबसे कम ब्याज है। EPFO की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, लेबर मिनिस्ट्री ने वित्त वर्ष 2022 के लिए EPFO सब्सक्राइबर्स को 8.1 फीसदी ब्याज की मंजूरी मिलने के बारे में सूचना दी है। लेबर मिनिस्ट्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिये वित्त मंत्रालय को भेजा था।

PF खाते में जल्द आएगा पैसा

सरकार से मंजूरी मिल जाने के बाद EPFO अब कर्मचारियों के एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड (EPF) खातों में ब्याज राशि डालना शुरू करेगा। EPF जमा पर यह 8.1 फीसदी ब्याज वित्त वर्ष 1978 के बाद सबसे कम है। उस समय ब्याज दर 8 फीसदी रही थी। EPFO ने बताया कि आप कैसे मिनटों में घर बैठे इन चार तरीकों से अपना PF बैलेंस जान सकते हैं।

मिस्ड कॉल के जरिए जानें पीएफ का बैलेंस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें