Get App

EPFO का बड़ा तोहफा! 7 लाख बंद खातों का पैसा खुद लौटाएगी सरकार, जानें आपके खाते में कब आएंगे रुपये?

EPFO Refund: पीएफ नियमों के अनुसार, अगर किसी खाते में लगातार 36 महीनों तक कोई नया योगदान यानी की न कर्मचारी की तरफ से और न ही कंपनी की तरफ से जमा नहीं होता, तो उसे 'इनऑपरेटिव' या निष्क्रिय मान लिया जाता है। वर्तमान में ईपीएफओ के पास ऐसे लगभग 31.86 लाख खाते हैं, जिनमें 10,903 करोड़ रुपये जमा हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 2:27 PM
EPFO का बड़ा तोहफा! 7 लाख बंद खातों का पैसा खुद लौटाएगी सरकार, जानें आपके खाते में कब आएंगे रुपये?
सबसे राहत की बात यह है कि इस पैसे को पाने के लिए आपको किसी दफ्तर की दौड़ नहीं लगानी होगी

Inoperative EPF Accounts Money Refund: देश के लाखों नौकरीपेशा लोगों के लिए श्रम मंत्रालय एक ऐसी योजना लेकर आया है, जो सीधे आपकी जेब को फायदा पहुंचाएगी। अक्सर देखा गया है कि लोग पुरानी नौकरी छोड़ते वक्त छोटे बैलेंस वाले पीएफ (PF) खातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे करोड़ों रुपये सिस्टम में फंसे रह जाते हैं। अब सरकार ने फैसला किया है कि EPFO के उन सभी 'इनऑपरेटिव' खातों का पैसा खुद वापस किया जाएगा, जिनमें 1000 रुपये या उससे कम की राशि जमा है। सबसे राहत की बात यह है कि इस पैसे को पाने के लिए आपको किसी दफ्तर की दौड़ नहीं लगानी होगी। आइए आपको बताते हैं क्या होगा इसका प्रोसेस।

क्या आपका खाता भी है 'इनऑपरेटिव'?

पीएफ नियमों के अनुसार, अगर किसी खाते में लगातार 36 महीनों यानी 3 साल तक कोई नया योगदान यानी की न कर्मचारी की तरफ से और न ही कंपनी की तरफ से जमा नहीं होता, तो उसे 'इनऑपरेटिव' या निष्क्रिय मान लिया जाता है। वर्तमान में ईपीएफओ के पास ऐसे लगभग 31.86 लाख खाते हैं, जिनमें 10,903 करोड़ रुपये जमा हैं। सरकार ने सबसे पहले उन 7.11 लाख खातों को चुना है जिनमें शेष राशि ₹1000 से कम है। इन खातों में जमा कुल 30.52 करोड़ रुपये सीधे ग्राहकों के बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे।

पैसा पाने का क्या है प्रोसेस?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें