15 हजार से कम सैलरी वालों को मोदी सरकार देती है ये फायदा, अगले साल 31 मार्च तक इस स्कीम में कराएं रजिस्ट्रेशन

आत्मानिर्भर भारत रोजगार योजना (ABRY) के तहत रजिस्ट्रेशन की सुविधा को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है

अपडेटेड Dec 16, 2021 पर 12:22 PM
15 हजार से कम सैलरी वालों को मोदी सरकार देती है ये फायदा, अगले साल 31 मार्च तक इस स्कीम में कराएं रजिस्ट्रेशन

Atmanirbhar Bharat Rojgar Yojana: आत्मानिर्भर भारत रोजगार योजना (ABRY) के तहत रजिस्ट्रेशन की सुविधा को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ABRY के तहत रजिस्ट्रेशन करने की तारीख बढ़ाने के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि ABRY के तहत पंजीकरण की सुविधा 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है।

ABRY योजना की मुख्य विशेषताएं

1) EPFO के साथ रजिस्टर ऑफिसों के नियोक्ताओं और नए कर्मचारियों के लिए इंसेटिव मिलता है।


2) नए कर्मचारियों को उसके रजिस्ट्रेशन की तारीख से दो साल के लिए इंसेटिव मिलता है।

3) पेमेंट पर भी इंसेटिव मिलता है। कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों का अंशदान जो कि वेतन का 24 फीसदी होता है। 1000 कर्मचारियों पर मिलता है। 1000 कर्मचारियों से अधिक वाले ऑफिस में कर्मचारी को 12 फीसदी ईपीएफ में देना होता है।

4) निर्धारित न्यूनतम संख्या में नए कर्मचारियों को जोड़ने पर इंसेटिव मिलता है।

5) 15000 से कम मासिक वेतन के साथ शामिल होने वाले नए कर्मचारी पंजीकरण की तारीख से 24 वेतन महीनों के लिए लाभ प्राप्त करने के हकदार हैं।

6) ईपीएफओ के साथ 1 अक्टूबर 2020 के बाद रजिस्टर ऑफिसों को नए कर्मचारियों के साथ बेनेफिट्स मिलते हैं।

ABRY योजना

ABRY के तहत सरकार 1,000 कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों के संबंध में कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों के वेतन के 24 प्रतिशत (दोनों के लिए वेतन का 12 प्रतिशत) का पेमेंट कर रही है। वहीं कर्मचारियों की संख्या 1,000 से अधिक होने पर कर्मचारी के12 प्रतिशत का योगदान भी सरकार करेगी। 4 दिसंबर 2021 तक, 39.73 लाख नए कर्मचारियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं और उनके खातों में 2612.10 करोड़ रुपये का लाभ अग्रिम रूप से जमा किया गया है।

Market Live Update: उतार-चढ़ाव के बीच Sensex- Nifty हरे निशान में, फोकस में IT शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।