EPFO Interest Rate FY 2025-26: अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपकी सैलरी से PF कटता है, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय 8.25% की दर से ब्याज की रकम को सब्सक्राइबर्स के खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईपीएफओ ने अपने सभी फील्ड ऑफिसों को इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।
इस फैसले से देश के करीब 8 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में रखा फंड बढ़ जाएगा। आइए जानते हैं कि आपके खाते में यह पैसा कब तक दिखेगा और आप घर बैठे कैसे अपना नया बैलेंस चेक कर सकते हैं।
खाते में कब तक क्रेडिट होगा ब्याज का पैसा?
ईपीएफओ की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब करोड़ों खातों में ब्याज की राशि जोड़ने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। आपको बता दें कि पीएफ खातों की संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण यह पूरी प्रक्रिया चरणों में पूरी होती है। इसका मतलब है कि अलग-अलग सब्सक्राइबर्स की पासबुक में ब्याज का पैसा एक-एक करके अपडेट होगा।
अगर आपको अपनी पासबुक में अभी ब्याज की रकम दिखाई नहीं दे रही है, तो बिल्कुल परेशान न हों। नियमों के मुताबिक, एंट्री देर से होने पर भी आपको ब्याज का कोई वित्तीय नुकसान नहीं होता है। आपका पूरा पैसा हिसाब-किताब के साथ सुरक्षित रूप से जोड़ दिया जाएगा।
इन 4 तरीकों से घर बैठे चेक करें PF बैलेंस और ब्याज
अब आपको अपना पीएफ फंड या ब्याज देखने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप इन चार डिजिटल तरीकों से तुरंत जानकारी पा सकते हैं:
1- EPFO पोर्टल के जरिए: सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक मेंबर पासबुक वेबसाइट पर जाएं। यहां अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। इसके बाद अपनी 'Member ID' सेलेक्ट करते ही आपकी स्क्रीन पर कुल जमा राशि और क्रेडिट हुए ब्याज की पूरी डिटेल आ जाएगी।
2- उमंग ऐप: अपने स्मार्टफोन में उमंग ऐप खोलें और सर्च बार में EPFO सर्विस को चुनें। इसके बाद 'View Passbook' के विकल्प पर जाएं और अपने यूएएन नंबर के जरिए लॉगिन करके चंद सेकंड में पासबुक डाउनलोड कर लें।
3- सिर्फ एक मिस्ड कॉल से: इंटरनेट नहीं है तो भी कोई बात नहीं। अपने पीएफ खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल दें। घंटी जाने के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और तुरंत आपके फोन पर बैलेंस का एक SMS आ जाएगा।
4- एसएमएस सेवा: अगर आपका यूएएन एक्टिव है और वह बैंक खाते, पैन या अन्य केवाईसी दस्तावेजों से लिंक है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से EPFOHO UAN टाइप करें और इसे 7738299899 पर भेज दें। आपको अपनी भाषा में बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
अगर लंबे समय तक ब्याज न दिखे तो क्या करें?
अगर बाकी लोगों का ब्याज आ चुका है और काफी समय बीतने के बाद भी आपकी पासबुक अपडेट नहीं हुई है, तो आप नीचे दिए कदम उठा सकते हैं: