EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कुछ खास केटेगरी के कर्मचारियों को उनके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से आधार लिंक करने की अनिवार्यता से छूट दी है। यह छूट 29 नवंबर 2024 के एक सर्कुलर में घोषित की गई। सरकार ने कर्मचारियों को UAN को एक्टिवेट करने और आधार से लिंक करने के लिए कहा है। हालांकि, इसमें कुछ कर्मचारियों को छूट दी है।
