EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी राहत दी है। अब PF से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और जेंडर को ऑनलाइन आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको न तो ऑफिस के चक्कर लगाने होंगे और न ही कोई फॉर्म भरना पड़ेगा। यह सुविधा UAN पोर्टल के जरिए दी जा रही है।
दरअसल, PF क्लेम रिजेक्ट होने की सबसे बड़ी वजह Aadhaar और EPF रिकॉर्ड में जानकारी का मेल न होना होता है। नाम की स्पेलिंग में छोटी सी गलती या जन्मतिथि में फर्क भी क्लेम को रोक सकता है। EPFO अब इस समस्या को कम करने के लिए पूरे प्रोसेस को डिजिटल बना रहा है।
ऑनलाइन सुधार के लिए ये आसान स्टेप करें फॉलो
सबसे पहले UAN पोर्टल पर लॉगिन करें।
Manage सेक्शन में जाकर Modify Basic Details चुनें।
अपनी जानकारी Aadhaar के अनुसार अपडेट करें।
Update पर क्लिक कर रिक्वेस्ट सबमिट करें।
इसके बाद आपके नियोक्ता (Employer) को इसे ऑनलाइन मंजूरी देनी होगी।
एक बार मंजूरी मिलते ही आपकी जानकारी EPF खाते में अपडेट हो जाएगी।
Aadhaar और UAN लिंक होना जरूरी है।
PAN और बैंक डिटेल्स सही तरीके से अपडेट हों।
मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक होना चाहिए।
ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादातर बदलाव के लिए नियोक्ता की मंजूरी जरूरी होती है। हालांकि बैंक अकाउंट और IFSC जैसी जानकारी आप खुद भी अपडेट कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है KYC अपडेट?
अगर आपका KYC पूरा नहीं है, तो PF निकालना मुश्किल हो सकता है। EPFO अब हर जानकारी को Aadhaar से मैच करता है, इसलिए छोटी गलती भी क्लेम रिजेक्ट कर सकती है।