Get App

EPFO Wage Ceiling: अक्टूबर से बढ़ेगी PF कटौती, समझिए CTC और टेक-होम सैलरी पर क्या असर होगा

EPFO Wage Ceiling: अक्टूबर से EPFO की नई वेज सीलिंग लागू होगी। इससे कई कर्मचारियों का PF योगदान बढ़ सकता है। लेकिन इसका CTC और टेक होम सैलरी पर कितना असर पड़ेगा? क्या कंपनी बढ़ा खर्च कर्मचारी से वसूल सकती है? जानिए पूरा मामला।

Suneel Kumarअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 4:57 PM
EPFO Wage Ceiling: अक्टूबर से बढ़ेगी PF कटौती, समझिए CTC और टेक-होम सैलरी पर क्या असर होगा
अगर आपकी PF योग्य सैलरी ₹20,000 है, तो कर्मचारी का योगदान ₹1,800 से बढ़कर ₹2,400 हो सकता है।

EPFO Wage Ceiling: अक्टूबर 2026 से EPFO की नई ₹25,000 वेज सीलिंग लागू होगी। यह पहला पूरा सैलरी महीना होगा, जब इसका असर कर्मचारियों की सैलरी पर दिखेगा। ऐसे में तीन सवाल सबसे ज्यादा पूछे जा रहे हैं। CTC बदलेगी या नहीं? कंपनी बढ़ा हुआ खर्च कर्मचारी से ले सकती है? और हाथ में आने वाली सैलरी कितनी घटेगी?

CTC पर क्या असर पड़ेगा?

EPFO के मुताबिक, CTC के आधार पर PF की देनदारी तय नहीं होती। PF योगदान लागू नियमों के हिसाब से तय होता है। इसलिए सिर्फ वेज सीलिंग बढ़ने से CTC अपने आप नहीं बदलती।

हालांकि, कंपनी का खर्च बढ़ सकता है। मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी और DA मिलाकर ₹20,000 है। अभी ₹15,000 की सीलिंग पर हर महीने ₹1,800 PF कटता है। नई व्यवस्था में यह बढ़कर ₹2,400 हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें