अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। EPFO ने ज्यादा पेंशन (Higher Pension) पाने का एक मौका उन लोगों को दिया है, जो पिछली बार इस मौके का लाभ उठाने से चूक गए थे। इस बारे में ईपीएफओ ने 20 फरवरी को सर्कुलर जारी किया है। यह सर्कुलर पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रख जारी किया गया है। ईपीएफओ ने अपने सभी रीजनल और जोनल ऑफिसेज को निर्देश जारी कर बताया है कि एंप्लॉयीज को किस तरह ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करना होगा। इस बारे में EPFO की तरफ से सर्कुलर का इंतजार काफी समय से हो रहा था। इसकी वजह यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में दिए अपने फैसले में इसके लिए 3 मार्च की समयसीमा तय की थी।
