Elvis Presley की गुम हुई ज्वेलरी आपकी हो सकती है। 1968 का उनका 'कमबैक' गिटार भी। दरअसल, अमेरिका में GWS की नीलामी में इनके लिए 5,00,000 डॉलर की बोली लगाई जा चुकी है। Sotheby's ने हाल में एसएच रजा और एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स को देखने के लिए कलाप्रेमियों और निवेशकों को आमंत्रित किया है। यह नीलामी लंदन में होगी। इसमें शुरुआती बोली 1.5 से 4.21 करोड़ रुपये की होगी। उधर, Pundole Art Gallery की तरफ से जापानी आर्टिस्ट Takashi Murakami की अदभुत कलाकृतियों की नीलामी होने जा रही है। जिन लोगों की दिलचस्पी आर्ट में नहीं है, उनके लिए ज्वेलरी का ऑप्शन है।
70 से ज्यादा कैटेगरी में नीलामी
आर्ट और ज्वेलरी के अलावा 70 से ज्यादा कैटेगरी में दुलर्भ चीजों की नीलामी होती है। इनमें सैकड़ों साल पुरानी वस्तुएं, वाइन, सेलिब्रिटी से जुड़ी चीजें और दुर्लभ स्निकर्स तक शामिल होते हैं। इंडियन आर्ट्स को सहेजने वाली कंपनी Conferro Heritage के चीफ मेन्टॉर अजय सेठ ने कहा, "युवा भारतीय विदेश में आर्टवर्क्स और दुर्लभ चीजों में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि, इंडियन इनवेस्टर्स अभी मैच्योर नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ Van Gogh और Pablo Picasso जैसे कलाकारों के नाम सुने हैं।"
कोरोना की महामारी के दौरान बढ़ी दिलचस्पी
अमीर भारतीय आर्ट में निवेश कर रहे हैं और शैंपेन या एक ग्लास वाइन के साथ चुस्कियां लेते हुए इनके बारे में बात भी कर रहे हैं। इसलिए इसमें आश्चर्य नहीं कि Sotheby's की 2021 एशियाई नीलामी में 49.6 करोड़ डॉलर मूल्य की बोली लगाई गई। जब कोरोना की वजह से निवेश के मौके कम हो गए और लोगों का खर्च घट गया तब बहुत अमीर भारतीयों ने अपने पैसे कलाकृतियां हासिल करने में खर्च किए।
घर में बैठ लगाई जा सकती है बोली
आर्ट ऑक्शन हाउस AstaGuru में वाइस-प्रेसिडेंट (बिजनेस स्ट्रेटेजी एंड ऑपरेशंस) सिद्धांत शेट्टी ने कहा, "आर्ट और दूसरी दुर्लभ चीजें खरीदने और इनवेस्टमेंट के पुराने तरीकों के बीच ज्यादा संबंध नहीं है। ऑनलाइन मॉड्यूल की वजह से अब लोग घरों में बैठकर आराम से बोली लगाते हैं।" आर्ट में इनवेस्टमेंट से अमीर लोगों को अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने में मदद मिलती है। इससे उन पर स्टॉक मार्केट्स और इंटरेस्ट रेट्स साइकिल का ज्यादा असर नहीं पड़ता।
निवेश से पहले समझ हासिल करना जरूरी
Art और Artefacts में निवेश करने में काफी रिस्क है, लेकिन अगर आप सही आर्ट का चुनाव करते हैं तो इसमें बहुत ज्यादा रिटर्न कमाने की भी गुंजाइश है। Sotheby's India के डिप्टी डायरेक्टर एवं बिजनेस ऑपरेशन मैनेजर शानवास पद्मनाभन ने कहा कि अगर कोई शुरुआत करना चाहता है तो उसे पहले समय देना होगा और आर्ट और आर्टिस्ट को समझना होगा। आर्टिस्ट और आर्टवर्क के बारे में नॉलेज हासिल करने के बाद ही आपको यह फैसला करना चाहिए कि आपको निवेश करना है या नहीं।
नए कलाकारों के आर्ट में निवेश से भी बड़ी कमाई
सिर्फ जानेपहचाने नामों पर दांव लगाना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि समय के साथ निखरते हैं और जीवन के उतार-चढ़ाव उनके आर्टवर्क में नजर आते हैं। उनकी जिंदगी के बाद के सालों में उनके आर्ट या पेंटिंग्स की बहुत ज्यादा कीमत मिलती है। सीनियर वेल्थ मैनेजर और प्रमुख आर्ट कलेक्टर पीयूष नागदा ने अपने आर्ट कलेक्शन के बारे में मनीकंट्रोल से बातचीत की।
उन्होंने श्रीलंकाई आर्टिस्ट Seneka Senanayake के एक बेहतरीन आर्ट के बारे में बताया। यह आर्ट उनके दीवार पर लगा था। साथ में इंडियन आर्टिस्ट सीमा कोहली का आर्ट भी लगा था। आर्ट में 2007 से इनवेस्ट कर रहे नागदा ने कहा, "पिछले 7 साल में 200 फीसदी रिटर्न हासिल करने के अलावा हम इस निवेश का तब तक लाभ उठा सकते हैं जब तक ये आर्ट्स हमारे पास होंगे।"