WhatsApp पर आएगा EPFO! अब सिर्फ Hello भेजकर मिलेंगी PF से जुड़ी सर्विस

अगर आपका PF अकाउंट है, तो जल्द ही कई जरूरी काम WhatsApp पर ही हो सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपनी सर्विस को WhatsApp पर लाने की तैयारी कर रहा है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 5:09 PM
Story continues below Advertisement
अगर आपका PF अकाउंट है, तो जल्द ही कई जरूरी काम WhatsApp पर ही हो सकेंगे।

अगर आपका PF अकाउंट है, तो जल्द ही कई जरूरी काम WhatsApp पर ही हो सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपनी सर्विस को WhatsApp पर लाने की तैयारी कर रहा है। इससे करोड़ों कर्मचारियों को PF से जुड़ी जानकारी और शिकायतों का समाधान पहले से ज्यादा आसान तरीके से मिल सकेगा।

कैसे काम करेगी नई WhatsApp सर्विस?

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के मुताबिक EPFO का मानना है कि देश में बड़ी संख्या में लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इस प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे लोगों तक पहुंचना आसान होगा।


नई सुविधा के तहत EPFO के सदस्य सिर्फ EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर Hello मैसेज भेजकर सर्विस का इस्तेमाल शुरू कर सकेंगे। यह नंबर ग्रीन टिक के साथ होगा, ताकि लोग आसानी से असली अकाउंट पहचान सकें।

लोकल भाषाओं में भी मिलेगी सुविधा

EPFO अपने सदस्यों को WhatsApp के जरिए जरूरी अपडेट भी भेजेगा। खास बात यह है कि यह सुविधा स्थानीय और लोकल भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। इससे लोग अपनी पसंद की भाषा में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

किन समस्याओं का होगा समाधान?

शुरुआत में EPFO उन लोगों की मदद पर फोकस करेगा, जिन्हें आधार से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें UIDAI की फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी समस्याएं और Aadhaar लिंक बैंक खातों में DBT एक्टिवेशन जैसी परेशानियां शामिल हैं। ऐसे मामलों में WhatsApp के जरिए सीधे सहायता दी जाएगी।

पेंडिंग मामलों को भी तेजी से निपटाने की तैयारी

EPFO कानूनी और उपभोक्ता मामलों के तेजी से समाधान पर भी काम कर रहा है। निधि आपके निकट कार्यक्रम के तहत लंबित मामलों की पहचान कर उनका जल्द निपटारा किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग जोन में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

बैंक पहले से दे रहे हैं WhatsApp सर्विस

देश के कई बैंक पहले ही WhatsApp बैंकिंग सुविधा दे रहे हैं। ग्राहक Hi भेजकर बैलेंस चेक, स्टेटमेंट डाउनलोड और दूसरी बैंकिंग सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। अब EPFO भी इसी दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

EPS-95 पेंशन बढ़कर हो गई 7500 रुपये! EPFO ने कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।