Get App

EPS Pension: ₹25,000 सैलरी पर कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए 50, 58 और 60 साल की उम्र पर पूरा हिसाब

EPS Pension Calculation: क्या आपकी सैलरी भी ₹25,000 है और आप सोच रहे हैं कि रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी? लोग अक्सर सोचते हैं कि पूरी सैलरी पर पेंशन कैलकुलेट होगी, लेकिन नियम इससे अलग हैं। EPFO के नियमों के मुताबिक पेंशन योग्य वेतन की सीमा ₹15,000 तय है। इसके अलावा, आप 50 साल की उम्र में अर्ली पेंशन लें, 58 पर नॉर्मल या 60 साल पर इसे टालकर लें, तो आपकी पेंशन में कितना बड़ा अंतर आता है? जानिए पूरा कैलकुलेशन

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 5:33 PM
EPS Pension: ₹25,000 सैलरी पर कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए 50, 58 और 60 साल की उम्र पर पूरा हिसाब
कर्मचारी चाहें तो 50 साल की उम्र से अर्ली पेंशन ले सकते हैं

EPS Pension Calculation: नौकरीपेशा कर्मचारियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि उनकी मौजूदा सैलरी के हिसाब से रिटायरमेंट के बाद कितनी ईपीएस पेंशन मिलेगी। अगर आपकी सैलरी 25,000 रुपये प्रति महीना है, तो हो सकता है कि आप यही उम्मीद कर रहे हों कि पेंशन की गणना भी इसी रकम पर होगी। वैसे, EPFO के मानक नियमों के अनुसार, पेंशन योग्य वेतन की सीमा अधिकतम 15,000 रुपये प्रति महीना तय की गई है।

इसके अलावा, आप किस उम्र में पेंशन लेना शुरू करते हैं, इसका असर भी मिलने वाली मासिक पेंशन पर सीधे तौर पर पड़ता है। कर्मचारी चाहें तो 50 साल की उम्र से अर्ली पेंशन ले सकते हैं, 58 की उम्र में नॉर्मल पेंशन पा सकते हैं या फिर 58 के बाद इसे टालकर ज्यादा पेंशन हासिल कर सकते हैं। आइए समझते हैं इसका पूरा गणित।

₹25,000 सैलरी का गणित कैसे तय होता है?

मानक ईपीएस फॉर्मूले में दो मुख्य चीजें इस्तेमाल होती हैं पेंशन योग्य वेतन और पेंशन योग्य सेवा। मानक नियमों के तहत पेंशन योग्य वेतन पर 15,000 रुपये की कैपिंग लागू होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें