Get App

इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश सितंबर में 10% घटा, SIP का एयूएम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड की स्कीमों में सितंबर में निवेश 10 फीसदी घटकर 34,419 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, सितंबर में SIP का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 13.82 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। अगस्त में यह 13.39 लाख करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2024 पर 6:16 PM
इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश सितंबर में 10% घटा, SIP का एयूएम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
एंफी के डेटा के मुताबिक, सितंबर में लगातार 43वें महीने ओपन-एंडेड इक्विटी फंडों में निवेश पॉजिटिव बना रहा।

ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश सितंबर में घटा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (एंफी) के डेटा से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड की स्कीमों में सितंबर में निवेश 10 फीसदी घटकर 34,419 करोड़ रुपये रहा। यह अगस्त में निवेश के मुकाबले 10 फीसदी कम है। एंफी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है। उसने यह डेटा 10 अक्टूबर को जारी किया।

सितंबर में लगातार 43वें महीने इक्विटी फंडों में निवेश पॉजिटिव रहा

एंफी (AMFI) के डेटा के मुताबिक, सितंबर में लगातार 43वें महीने ओपन-एंडेड इक्विटी फंडों में निवेश पॉजिटिव बना रहा। ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड का मतलब ऐसी स्कीमों से है, जिनमें किसी समय निवेश किया जा सकता है और किसी समय पैसे निकाले जा सकते हैं। सितंबर में ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंडों में तब गिरावट आई है, जब सितंबर में स्टॉक मार्केट्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। सितंबर के आखिर से बाजार का सेंटिमेंट बदलने लगा था।

सितंबर में मार्केट में तेजी के बावजूद इक्विटी फंडों में निवेश घटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें