FD Rates: ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank - SFB) ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक अब 999 दिनों की एफडी पर 8.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, इसी एफडी पर बैंक सीनियर सिटीजन को 8.60 फीसदी का ब्याज दे रहा रहा है। सीनियर सिटीजन को 2 से 3 साल तक की एफडी पर 8.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बैंक की एफडी पर नई दरें 15 फरवरी 2023 से लागू होगी। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की fixed deposits पर ब्याज को बढ़ाया है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंक एफडी पर ब्याज बढ़ा रहे हैं।
