ESAF Small Finance Bank (SFB) FD Rate: ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ये नई दरें आज 15 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक अब 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज ऑफर कर रहा है। SFB आम जनता को 4.00% से 5.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 4.50% से 5.75% तक का ब्याज दे रहा है। 999 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.50% और आम जनता 8.00% की अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है।
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 15 से 59 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 4.50%, 60 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 5.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 91 से 182 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.25% का ब्याज बैंक दे रहा है।
बैंक दे रहा है 8.50 फीसदी तक का ब्याज
183 दिनों से 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.50% का ब्याज मिल रहा है। 1 साल 1 दिन से 2 साल से कम की जमा पर मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.25% का ब्याज दे रहा है। 2 साल से 998 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 7.50% का ब्याज दे रहा है। 999 दिनों (2 साल 8 महीने और 25 दिन) में मैच्योर होने वाली एफडी पर ESAF SFB 8.00% का मैक्सिमस ब्या दे रहा है। वह सीनियर सिटीजन को इसी एफडी पर 8.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।
ये है 10 साल की एफडी पर ब्याज
1000 दिनों से लेकर 3 साल से कम में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.50% का ब्याज मिलेगा। 3 साल से 5 साल से कम और 5 साल से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर क्रमशः 5.75% और 5.25% का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।