ESAF Small Finance Bank (SFB) FD Rate: ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ये नई दरें आज 15 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक अब 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज ऑफर कर रहा है। SFB आम जनता को 4.00% से 5.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 4.50% से 5.75% तक का ब्याज दे रहा है। 999 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.50% और आम जनता 8.00% की अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है।
