Get App

FD Calculator: 10 लाख का FD 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम में करने पर कितनी होगी कमाई? जानिए पूरा कैलकुलेशन

FD Calculator: 10 लाख रुपये का एफडी 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करने पर अच्छी कमाई हो सकती है। यह स्कीम उन लोगों के लिए अट्रैक्टिव है जो एक साल से ज्यादा अवधि तक पैसा एफडी में रख सकते हैं। ज्यादातर सरकारी बैंक सीनियर सिटीजंस को एफडी पर अतिरिक्त इंटरेस्ट ऑफर करते हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 5:54 PM
FD Calculator: 10 लाख का FD 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम में करने पर कितनी होगी कमाई? जानिए पूरा कैलकुलेशन
FD से मिले इंटरेस्ट के पैसे पर टैक्स लगता है। इसे 'इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज' माना जाता है।

FD Calculator: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को रिस्की मानने वाले इनवेस्टर्स के लिए बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम अच्छी है। इसमें अच्छा रिटर्न मिल जाता है। 10 लाख रुपये का एफडी 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करने पर अच्छी कमाई हो सकती है। यह स्कीम उन लोगों के लिए अट्रैक्टिव है जो एक साल से ज्यादा अवधि तक पैसा एफडी में रख सकते हैं। ज्यादातर सरकारी बैंक सीनियर सिटीजंस को एफडी पर अतिरिक्त इंटरेस्ट ऑफर करते हैं।

SBI की अमृत वृष्टि स्कीम में 6.45 फीसदी इंटरेस्ट

एसबीआई की 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम 6.45 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर करती है। इस स्कीम का नाम अमृत वृष्टि स्कीम है। इस स्कीम में तिमाही कंपाउंडिंग के आधार पर इंटरेस्ट से होने वाली कमाई का कैलकुलेशन किया जा रहा है। 10 लाख रुपये पर सालाना 6.45 फीसदी इंटरेस्ट रेट से एक साल में कुल 64,500 रुपये का ब्याज मिलेगा। 444 दिन बाद पैसा मैच्योर करने पर इंटरेस्ट के रूप में कुल 80,944 रुपये मिलेंगे।

पीएनबी की स्कीम में 6.60 फीसदी इंटरेस्ट रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें