Get App

FD Calculator: इस सरकारी बैंक ने 444 डे स्पेशल FD पर बढ़ाया ब्याज, जानिए अब 10 लाख डिपॉजिट पर कितनी होगी कमाई

FD Calculator: बैंक ने 444 दिन की नॉन-कॉलेबल FD पर भी ब्याज दर 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.85 फीसदी कर दी है। पहले इस पर 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा था। इसके अलावा, 444 दिन की NRE टर्म डिपॉजिट पर भी ब्याज दर 6.60 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दी गई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 5:38 PM
FD Calculator: इस सरकारी बैंक ने 444 डे स्पेशल FD पर बढ़ाया ब्याज, जानिए अब 10 लाख डिपॉजिट पर कितनी होगी कमाई
नई ब्याज दरें 10 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं।

FD Calculator: सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अपनी 444 दिन की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर 15 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.75 फीसदी सालाना कर दी है। पहले इस अवधि की FD पर 6.60 फीसदी ब्याज मिल रहा था। नई ब्याज दरें 10 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं।

नॉन-कॉलेबल FD पर भी ब्याज दर बढ़ी

बैंक ने 444 दिन की नॉन-कॉलेबल FD पर भी ब्याज दर 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.85 फीसदी कर दी है। पहले इस पर 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा था। इसके अलावा, 444 दिन की NRE टर्म डिपॉजिट पर भी ब्याज दर 6.60 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दी गई है। नॉन-कॉलेबल टर्म डिपॉजिट का मतलब ऐसी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम से है, जिसमें निवेशक को तय अवधि पूरी होने से पहले पैसा निकालने की सुविधा नहीं मिलती। यानी FD मैच्योर होने तक आपका पैसा बैंक में लॉक रहता है।

सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.50% तक ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें