FD Interest Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंको नें भी फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ाया है। ज्यादातर निवेशक FD में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि ये सबसे सेफ माना जाता है। जो निवेशक किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते उनके लिए FD सबसे सही विकल्प है। अगर आप भी कम समय जैसे एक साल तक के लिए FD में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 5 प्राइवेट सेक्टर बैंक के बारे में बता रहे हैं जो आपको 6 फीसदी से अधिक का ब्याज दे रहे हैं।
4 जुलाई 2022 को बंधन बैंक ने अपनी FD पर ब्याज बढ़ाया था। बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी दे रहा है। बंधन बैंक आम जनता को 3 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन के लिए 3.75 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बंधन बैंक एक साल की FD पर 6.25 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 7 फीसदी ब्याज दे रहा है। 2 से 5 साल की एफडी पर आम जनता को अधिकतम ब्याज दर 6.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
डीसीबी बैंक ने 22 जून 2022 को FD पर ब्याज बढ़ाया था। बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी दे रहा है। बैंक आम जनता को लिए 4.80 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन के लिए 5.30 प्रतिशत से 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। डीसीबी बैंक एक साल की FD पर 6.10 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 6.60 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
RBL बैंक ने 8 जून 2022 को FD पर ब्याज बढ़ाया था। RBL भी ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी दे रहा है। बैंक आम जनता को 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर 6.25 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 6.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये रेट एक साल की एफडी पर ऑफर किये जा रहे हैं।
Yes बैंक ने 18 जून 2022 को FD पर ब्याज बढ़ाया था। बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक आम जनता को 2 करोड़ रुपये से कम की एक साल की FD पर 6.00 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
IndusInd Bank ने 21 जून को एफडी पर ब्याज बढ़ाया था। बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 61 महीने की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक आम जनता को 2 करोड़ रुपये से कम की एक साल की FD पर 6.00 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।