अब इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, ग्राहकों के पास जोरदार कमाई का मौका

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने अपनी कुछ एफडी पर 0.50 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। नई दरें आज 9 मार्च 2023 से लागू होंगी

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 2:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर  कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने अपनी कुछ एफडी पर 0.50 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD  पर लागू होंगी। नई दरें आज 9 मार्च 2023 से लागू होंगी। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। बैंक आम ग्राहकों को अधिकतम 7.20 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.70 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक ने 180 दिन की एफडी पर ब्याज बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया है।

ये हैं कोटक बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत


15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।

 

Aakash का आईपीओ आने से पहले Byju's का बड़ा प्लान, आम निवेशकों को भी होगा फायदा, लिस्टिंग पर सस्ते में मिलेगा शेयर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।