Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने अपनी कुछ एफडी पर 0.50 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। नई दरें आज 9 मार्च 2023 से लागू होंगी। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। बैंक आम ग्राहकों को अधिकतम 7.20 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.70 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक ने 180 दिन की एफडी पर ब्याज बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया है।
