FD Rates: देश के 10 बड़े बैंकों SBI, ICICI, HDFC, Axis, बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आरबीएल बैंक और Kotak Mahindra बैंक ने हाल में FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। अब इन 10 बैंकों में से सबसे ज्यादा ब्याज सीनियर सिटीजन को बंधन बैंक, यस बैंक एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई दे रहा है। ये बैंक सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी से लेकर 8.30 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं इनमें से कौनसा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
