देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने बल्क FD पर बढ़ाया ब्याज, दे रहा है 7.75% का बंपर इंटरेस्ट

HDFC Bank Bulk FD Interest: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने अपनी बल्क FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। Bulk FD में 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की FD शामिल है। ये नई दरें आज 27 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक बल्क एफडी पर आम लोगों को 4.50 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.15 फीसदी का ब्याज दे रहा है

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 6:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FD Interest: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने अपनी बल्क FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी है।

HDFC Bank Bulk FD Interest: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने अपनी बल्क FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। Bulk FD में 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की FD शामिल है। ये नई दरें आज 27 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक बल्क एफडी पर आम लोगों को 4.50 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.15 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 5 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। आरबीआई (RBI) ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए पिछले कुछ महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इस लिस्ट में देश के कई बड़े बैंक शामिल हैं।

HDFC Bank की 2 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.00 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.00 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.75 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए – 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

90 दिन से कम 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.35 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.85 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

21 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत।

Interview | चंदा कोचर की गिरफ्तारी बस शुरुआत, अभी कई बड़े नाम आ सकते हैं सामने: शिकायतकर्ता अरविंद गुप्ता

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।