HDFC Bank Bulk FD Interest: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने अपनी बल्क FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। Bulk FD में 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की FD शामिल है। ये नई दरें आज 27 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक बल्क एफडी पर आम लोगों को 4.50 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.15 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 5 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। आरबीआई (RBI) ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए पिछले कुछ महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इस लिस्ट में देश के कई बड़े बैंक शामिल हैं।
