FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगभग 18 महीनों से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद कई बैंकों ने Fixed Deposit ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदलाव अलग-अलग पीरियड वाली एफडी पर किया गया है। पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों जैसे SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) कई नई एफडी योजनाएं ऑफर कर रहे हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 'अमृत वृष्टि' नाम से एक नई स्पेशल FD योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सामान्य ग्राहक 444 दिनों के पीरियड के लिए 7.25% ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 7.75% है। यह योजना 15 जुलाई 2024 से 31 मार्चइ 2025 तक निवेश के लिए उपलब्ध है। अन्य पीरियड जिसमें 7 दिन से 10 साली की एफडी शामिल है उन पर SBI की एफडी दरें 3.50% से 7.00% तक है।
एचडीएफसी बैंक 7 दिन से 10 साल की एफडी के लिए 3% से 7.4% तक की ब्याज दरें दे रहा है। सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.4% है, जबकि सीनियर सिटीजन 4 साल 7 महीने से 55 महीने तक की एफडी के लिए 7.90% की ब्याज दर दे रहा है। ये रिवाइज दरें 24 जुलाई 2024 से लागू हैं।
आईसीआईसीआई बैंक 7 दिन से 10 साल की एफडी के लिए 3% से 7.20% तक की एफडी दरें दे रहा है। ये दरें 30 जुलाई 2024 से लागू हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 1 अगस्त 2024 से 400 दिनों की एफडी के लिए 7.25% की अधिकतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 300 दिनों की एफडी के लिए यह दर 7.05% है। एक और दो साल की पीरियड वाली एफडी के लिए ब्याज दर 6.80% है। तीन साल की एफडी के लिए 7.00% और चार और पांच साल की एफडी के लिए 6.50% की ब्याज दर है।