FD Rates: देश के 3 बड़े सरकारी बैंकों SBI, PNB और BOB ने हाल में FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। अब तीन बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को जबरदस्त रिटर्न FD पर ऑफर कर रहे हैं। SBI एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 7.25 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा सिनियर सिटीजन को 7.80 फीसदी का ब्याज दे रहा रहा है। आइए जानते हैं इनमें से कौनसा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज और बेस्ट ऑफर FD पर दे रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल में FD पर इंटरेस्ट एक बार फिर रिवाइज किया था। बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए FD पर ब्याज दरों को 0.65 फीसदी तक बढ़ाया है। बैंक ये ब्याज 2 करोड़ रुपये की एफडी पर दे रहा है। बैंक अपने ग्राहकों को 3.50 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.80 फीसदी का ब्याज अपने ग्राहकों को दे रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी दे रहा है।
बैंक ने 1 वर्ष से 665 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर में 45 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब इसमें 6.30% के बजाए 6.75% ब्याज मिल रहा है। इसी तरह, 667 दिनों से 2 साल की FD पर 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक ने दो साल से अधिक और तीन साल तक की FD पर 6.75% का ब्याज दे रहा है। बैंक 7 से 45 दिन की एफडी पर 3.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 से 179 दिनों की एफडी पर 4.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं, 666 दिनों की FD पर सबसे अधिक 7.25% का ब्याज दिया जा रहा है।
SBI सीनियर सिटीजन को एफडी पर अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा आम लोगों को एक साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 6.50 फीसदी, 180 से 210 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक ने 211 दिनों पर 5.75% ब्याज दे रहा है। 2 साल से लेकर 5 साल से कम वाली एफडी पर 5.75% ब्याज मिल रहा है। 5 साल और 10 साल तक की एफडी पर 5.50%, 46 दिन से 179 दिनों की एफडी पर 5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 7 से 45 दिनों की एफडी पर 3.50 फीसदी की ब्याज मिल रहा है। एसबीआई सबसे ज्याद ब्याज 7 फीसदी का ऑफर कर रहा है।