"निफ्टी का वर्तमान डेटा इस तथ्य का समर्थन कर रहा है कि इंडेक्स 17,500 के आस-पास का मनोवैज्ञानिक सपोर्ट लेवल खतरे में आ सकता है। इसकी वजह ये है कि 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) स्तर 17,485 के करीब है। इस लेवल को जारी मंदी की चाल के लिए प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में चिह्नित किया जा सकता है। मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के सच्चितानंद उत्तेकर (Sacchitanand Uttekar of Tradebulls Securities) ने ऐसा कहा। इन्हें भारतीय पूंजी बाजार का विश्लेषण करने का 16 वर्षों का अनुभव है। बैंक निफ्टी पर उत्तेकर ने कहा कि इंडेक्स के 41,000-40,330 जोन की ओर फिसलने की उच्च संभावना बनी हुई है। लेकिन 40,000 के स्तर से नीचे फिसलने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
क्या आपको लगता है कि निफ्टी आने वाले सत्रों में 17,500 अंक के अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल को तोड़ देगा?
इसका जवाब देते हुए सच्चितानंद ने कहा कि दिसंबर श्रृंखला की शुरुआत के बाद से हमारा मानना है कि निफ्टी 17580 की ओर वापस फिसल जाएगा। उस समय हमें इसका 19,000 की ओर बढ़ना स्वाभाविक नहीं लग रहा था। वर्तमान डेटा के तथ्य के मुताबिक 17,500 के आसपास का मनोवैज्ञानिक सपोर्ट इसके 200-डे ईएमए लेवल 17,485 के करीब होने के कारण खतरे में आ जाएगा। ये लेवल आगे बेयरिश स्थिति में प्रमुख सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा।
क्या वास्तव में क्वालिटी स्टॉक लेने का यह अच्छा समय है या कुछ और समय इंतजार करना चाहिए?
निफ्टी अपने हाल के उच्चतम स्तर से महज 5 प्रतिशत नीचे आया है। इसके वीकली स्केल पर, 'फ्लैट वेव' (‘Flat Wave’) का दिखना 16,772 की ओर गिरावट का संकेत दे रहा है। इसके मंथली स्केल पर हम एक प्रमुख कैंडलस्टिक रिवर्सल फॉर्मेशन यानी कि 'बेयरिश एनगल्फिंग' (‘Bearish Engulfing’) पैटर्न दिख रहा है।
पैटर्न 5 महीने की रैली के बाद प्रमुख रेजिस्टेंस जोन में बना हुआ है। बेसिक रिट्रेसमेंट टूल एनालॉजी के अनुसार इंडेक्स के 17,580 के स्तर से नीचे गिरने के बाद इसमें 17,205 का स्तर दिख सकता है।
क्या आपको बैंक निफ्टी के 40,000 अंक से नीचे गिरने की कोई संभावना दिखाई देती है?
इसके जवाब में उत्तेकर ने कहा कि बैंक निफ्टी में 41,000-40,330 जोन की ओर गिरावट की प्रबल संभावना बनी हुई है। लेकिन 40,000 के स्तर से नीचे टूटने की संभावना तुरंत नहीं दिख रही है। 37,386 से 44,152 तक इसकी तेज चाल का प्रमुख रिट्रेसमेंट सपोर्ट लगभग 39,970 स्तर पर है। ये लेवल 40,000 के लेवल के काफी करीब है।
पिछले एक महीने में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में फिसले। लेकिन पीएसयू बैंक इंडेक्स उनसे बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। क्या आप इस सेक्टर में अहम रैली की उम्मीद करते हैं और क्या किसी को सेगमेंट में और अधिक शेयर ऐड करना चाहिए?
पीएसयू बैंक इंडेक्स वर्ष 2022 में हाई नोट पर बंद हुआ। यह पिछले 10 वर्षों में पहली बार 2011 के उच्च स्तर 4,639 से ऊपर पहुंच गया। चूंकि रैली वर्टिकल रही है। इसका मंथली आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 75 पर अपने ओवरबॉट टेरीटरी में ट्रेंड कर रहा है। लिहाजा सतर्क रहना चाहिए। आगे और लॉन्ग्स ऐड करके लिए 3,800 की ओर पुलबैक आने का इंतजार करना समझदारी रहेगी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )