FD Rates: ये बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहा है 8.50% का रिटर्न, चेक करें लेटेस्ट रेट

FD Rates: शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक अब एफडी पर आम लोगों को अधिकतम 8.00% और सीनियर सिटीजन को 8.50% का ब्याज दे रहा है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 6:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FD Rates: शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

FD Rates: शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक अब एफडी पर आम लोगों को अधिकतम 8.00% और सीनियर सिटीजन को 8.50% का ब्याज दे रहा है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। RBI ने मई 2022 से ब्याज बढ़ाना शुरू किया था और आखिरी बार 7 दिसंबर को आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी दरें

बैंक अब अगले 7 से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.75% का ब्याज ऑफर करता है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) 15 से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.00% का ब्याज दे रहा है। 30 दिनों से 90 दिनों की एफडी पर शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.50% का ब्याज दे रहा है। 91 दिनों से 180 दिनों की बैंक एफडी के लिए 5.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है।


ये हैं एफडी रेट

6 महीने से 12 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.75% का ब्याज मिलेगा। 12 महीने से 18 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.50% का रिटर्न मिलेगा। शिवालिक एसएफबी ग्राहकों को अब 18 महीने से 36 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर अधिकतम 8.00% का रिटर्न दे रहा है। 36 महीने और 1 दिन से 60 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर 7.00% का ब्याज दिया जाएगा। शिवालिक एसएफबी के ग्राहकों को 60 महीने 1 दिन से 120 महीने में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर अब 6.75% का रिटर्न मिलेगा। बैंक की टैक्स सेवर एफडी यानी 5 साल (60 महीने) पर 7.00% का रिटर्न मिल रहा है।

Adani Group का बड़ा फैसला, अमेरिकी निवेशक Hindenburg के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।