अमेरिकी निवेशक हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों में गड़बड़ियों की एक रिपोर्ट पेश की है। अब अडानी ग्रुप हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों पर मार्केट मैनिपुलेशन और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर अडानी ग्रुप की लीगल हेड जतिन जलुंधवाला का कहना है कि अमेरिका और भारतीय कानून के प्रावधानों के तहत हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Hindunburg की रिपोर्ट से फिसले Adani Group के बॉन्ड्स और शेयर
अमेरिकी इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप की कंपनियों पर गड़बड़ियों का आरोप लगाया है और शॉर्ट किया है यानी कि इसके शेयरों और बॉन्ड्स में भारी गिरावट पर दांव खेला है। इसके चलते अडानी से जुड़ी कंपनियों के बॉन्ड्स और शेयर औंधे मुंह गिर रहे हैं। हिंडनबर्ग का कहना है कि उसमे अडानी ग्रुप की कंपनियों के ऊपर करीब दो साल जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की है।
Adani Group के लीगल हेड ने रिपोर्ट को बताया गुमराह करने वाला
हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में गड़बड़ियां का खुलासा किया है लेकिन अडानी ग्रुप के लीगल हेड ने इसे गुमराह करने वाला बताया। जलुंधवाला का कहना है कि अडानी ग्रुप की छवि खराब करने वाली और बिना रिसर्च के तैयार की गई रिपोर्ट 24 जनवरी 2023 को सामने आई थी और इसने कंपनियों के शेयरधारकों-निवेशकों पर निगेटिव असर डाला। जलुंधवाला के मुताबिक इस रिपोर्ट के चलते भारतीय स्टॉक मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल बना जो भारी चिंता का विषय है और इससे भारतीय नागरिकों में गुस्सा है।