Fixed Deposit : फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है। इनमें रेगुलर सेविंग अकाउंट की तुलना में निवेशकों को ज्यादा रिटर्न मिलता है। इतना ही नहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट महंगाई को मात देने में भी सक्षम होते हैं। यही वजह है कि आमतौर पर निवेशक बेहतर रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना पसंद करते हैं। यहां हम दो ऐसे स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दो सबसे बड़े बैंकों SBI और HDFC द्वारा पेश की जा रही हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये स्कीम 31 मार्च 2023 तक ही उपलब्ध हैं। यानी इनमें निवेश की अंतिम तारीख नजदीक है।
