फेडरल बैंक ने रिवाइज किया FD पर ब्याज, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

Federal Bank Fixed Deposit Interest Rate: फेडरल बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नई दरें 17 अप्रैल 2025 से लागू होंगी और 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर लागू होगी। बैंक ने आम लोगों और सीनियर सिटीजन के लिए अलग-अलग ब्याज दरें तय की हैं

अपडेटेड Apr 17, 2025 पर 6:11 PM
Federal Bank: फेडरल बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

Federal Bank Fixed Deposit Interest Rate: फेडरल बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नई दरें 17 अप्रैल 2025 से लागू होंगी और 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर लागू होगी। बैंक ने आम लोगों और सीनियर सिटीजन के लिए अलग-अलग ब्याज दरें तय की हैं।

अब 7 से 29 दिन की जमा पर आम ग्राहकों को 3% और बुजुर्गों को 3.5% ब्याज मिलेगा। 30 से 45 दिन की जमा पर ये दरें 3.5% आम लोगों के लिए और 4% सीनियर सिटीजन के लिए होंगी। अगर आप 46 से 90 दिन के लिए एफडी करते हैं तो ब्याज मिलेगा 4.5% आम लोगों को और 5% सीनियर सिटीजन को मिलेगा।

91 से 180 दिन की एफडी पर आम लोगों को 5% और बुजुर्गों को 5.5% ब्याज मिलेगा। 181 से 270 दिन की जमा पर ये दरें 6% और 6.5% होंगी। 271 दिन से 1 साल तक की एफडी पर आम लोगों को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। 1 साल की एफडी पर ब्याज मिलेगा 6.85% आम लोगों को और 7.35% सीनियर सिटीजन। वहीं 444 दिन की खास एफडी पर ये दरें 7.3% और 7.8% रहेंगी।


445 दिन से 5 साल तक की एफडी पर बैंक 7% आम लोगों को और 7.5% सीनियर सिटीजन ब्याज देगा। 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर ये दरें 6.5% और 7% होंगी। इन नई दरों का फायदा उठाकर ग्राहक अपनी एफडी में बेहतर कमाई कर सकते हैं।

फेडरल बैंक FD रेट्स

पीरियड 3 करोड़ रुपये तक की FD - आम जनता 3 करोड़ रुपये तक की FD - सीनियर सिटीजन
7 दिन से 29 दिन तक 3.00% 3.50%
30 दिन से 45 दिन 3.50% 4%
46 दिन से 90 दिन 4.50% 6%
91 से 180 दिन 5% 5.50%
181 दिन से 270 दिन से कम 6.00% 6.50%
271 दिन से 1 साल  6.50%  6.50%
1 साल  6.85%  7.35%
1 वर्ष से 443 दिन 7.00% 7.50%
444 दिन 7.30% 7.80%
445 दिन से 5 साल 7.00% 7.50%
5 साल और उससे अधिक 6.50% 7%

सिर्फ 50,000 रुपए में 5 दिन का फॉरेन ट्रिप, जानिए समर वेकेशन के लिए Top 5 डेस्टिनेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।