Get App

कल से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े 5 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Financial Rules Changing from 1st December: 1 दिसंबर से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2022 पर 9:15 AM
कल से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े 5 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
1 दिसंबर 2022 से बदलने वाले हैं ये 5 नियम।

Financial Rules Changing from 1st December: 1 दिसंबर से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। हर महीने की पहली तारीख को LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं। पहले हफ्ते में दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी, पीएनजी के दाम तय किये जाते हैं। 1 दिसंबर से Yes Bank की एक सर्विस बंद होने वाली है। साथ ही PNB बैंक के ATM से पैसा निकालने के नियम भी बदलने वाला है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

  • तय होंगे रसोई गैस LPG, PNG, CNG के दाम
  • हर महीने की पहली तारीख को देश भर में PNG, CNG के दाम तय किये जाते हैं। दिल्ली और मुंबई में महीने के शुरुआती हफ्ते में कंपनियां रेट में बदलाव करती है। अगर पिछले कुछ महीनों का ट्रेंड देखें तो दिल्ली—एनसीआर और मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े हैं। साथ ही हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस (LPG Rasoi Gas Cylinder) के दाम तय किये जाते हैं। पिछले महीने सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घटाई थी। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस बार उम्मीद है कि सरकार दाम कम करेगी।

     

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें