Bandhan Bank FD Rate: देश के प्रमुख बैंकों में से एक बंधन बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने यह दरें 5 जनवरी 2023 से लागू कर दी है। बंधन बैंक के ब्याज दरों में रिवीजन के बाद 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD पर आम लोगों को 3.00% से 5.85% और सीनियर सिटीजन को 3.75% से 6.60% तक ब्याज दे रहा है। बैंक 600 दिनों (1 साल, 7 महीने, 22 दिन) की एफडी पर आम जनता को 7.50% और सीनियर सिटीजन को 8% का अधिकतम ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये या इससे कम की FD पर मिल रही हैं। ये नई दरें नई एफडी और रिन्यू होने वाली एफडी को ही मिलेंगी।
7 दिनों से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक 3.00% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 31 दिनों से 2 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर बंधन बैंक 3.50% का ब्याज ऑफर कर रहा है। बंधन बैंक 2 महीने से 1 साल से कम की एफडी पर 4.50% का ब्याज ऑफर कर कर रहा है। बैंक अब 1 साल से 599 दिनों की FD पर 7.25% का ब्याज ऑफर कर रहा है।
सीनियर सिटीजन को मिल रहा है 8 फीसदी का ब्याज
बंधन बैंक की नई बढ़ोतरी के साथ ग्राहकों को 600 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 7.50% तक का सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर है। वहीं, वरिष्ठ नागरिक 0.50% यानी 50 बीपीएस का एक्सट्रा ब्याज मिलेगा। यानी, सीनियर सिटीजन को 600 दिनों से अधिक की एफडी पर 8% से ज्यादा का रिटर्न मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 0.75% या 75 बीपीएस अधिक ब्याज मिलेगा। 5 से 10 साल की एफडी पर 5.85 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है।
ये हैं बंधन बैंक की नई दरें।
8% ब्याज दर के साथ बंधन बैंक की स्पेशल FD योजना
बंधन बैंक के मौजूदा ग्राहक भी रिटेल इंटरनेट बैंकिंग या एम बंधन मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने घरों या ऑफिस से अपनी सहुलियत के मुताबिक एफडी की बुकिंग या निवेश का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से ग्राहक बिना किसी परेशानी के तुरंत FD बुक कर सकते हैं।