HSBC Bank Hikes Interest rates: एचएसबीसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में इजाफा किया है। इसके तहत, अब 7 दिनों से 60 महीनों में मैच्योर होने वाली FD पर आम निवेशकों को 2.85% से 6.00% तक ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटिजन्स को इस पर 3.35% से 6.50% रिटर्न दिया जाएगा। इसके अलावा, 36 महीने से लेकर 37 महीने से कम की FD पर आम निवेशकों को 7 फीसदी और सीनियर सिटिजन्स को 7.50% की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई दरें सोमवार, 19 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं।
अलग-अलग अवधि की FD पर कितना मिलेगा ब्याज
दरों में बदलाव के बाद अब 7 से 8 दिनों की FD पर 2.85% ब्याज मिलेगा। 9 से 29 दिनों की FD पर 3% की दर से ब्याज मिलेगा। 30 से 59 दिनों की FD पर ब्याज दर 3.40 फीसदी और 60 से 89 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 3.60% है। 90 से 94 दिनों की FD पर 3.80, 95 से 179 दिनों की FD पर 4 फीसदी ब्याज है। 180 दिनों की FD पर ब्याज दर 4.50 फीसदी, 181 से 269 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 3.25 फीसदी है। 270 से 399 दिनों की एफडी पर 3.10 फीसदी, 400 दिनों की एफडी पर 3.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। 401 दिनों से लेकर 18 महीनों से कम की FD पर अब 6.25% की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि अगले 18 महीनों से 599 दिनों की FD पर 3.30% की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक 600 दिन की FD 3.75 फीसदी ब्याज, 601 से 699 दिनों की एफडी पर 3.30 फीसदी ब्याज मिलेगा। 700 दिनों की FD पर एचएसबीसी बैंक से 3.75% की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 701 से 731 दिनों की FD पर 3.50% की दर से ब्याज मिलेगा।
इस अवधि में मिलेगा 7.50 फीसदी ब्याज
732 दिनों से लेकर 36 महीनों से कम की FD पर ब्याज दर 6.50% है, जबकि 36 महीनों से लेकर 37 महीनों से कम की एफडी पर ब्याज दर 7.00% है, वहीं सीनियर सिटिजन्स को इस पर 7.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। एचएसबीसी बैंक 37 से 60 महीने की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 6.00 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। एचएसबीसी बैंक में, अब आप 10,000 रुपये में एफडी शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको रेगुलर रेट्स की तुलना में 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। जमा की समयपूर्व निकासी पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा।