Get App

पंजाब नेशनल बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 444 दिनों की स्कीम पर दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

Fixed Deposit Interest Rate of Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह नई दरें कल 24 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर नई दरों से इंटरेस्ट दे रहा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 5:24 PM
पंजाब नेशनल बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 444 दिनों की स्कीम पर दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न
Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

Fixed Deposit Interest Rate of Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह नई दरें कल 24 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर नई दरों से इंटरेस्ट दे रहा है। इस बदलाव के बाद PNB की 444 दिन वाली खास FD स्कीम सबसे ज्यादा आकर्षक यानी इंटरेस्ट देने वाली बन गई है।

पंजाब नेशनल बैंक की 444 दिनों की FD

PNB अब 444 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.60% ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.10% और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.40% ब्याज मिल रहा है। यह दर फिलहाल अन्य सरकारी बैंकों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

बैंक की अन्य FD दरों की बात करें तो 1 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.25%, सीनियर सिटीजन को 6.75% और सुपर सीनियर को 7.05% ब्याज मिल रहा है। 2 से 3 साल की FD पर 6.30% तक ब्याज दिया जा रहा है। लंबी अवधि यानी 5 से 10 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6% तक ब्याज मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें