Fixed Deposit: देश के ये 8 बैंक ऑफर कर रहे हैं बेस्ट इंटरेस्ट, चेक करें ब्याज दरें

Fixed Deposit: भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को एक सेफ निवेश का ऑप्शन माना जाता है। इसमें निवेशक को तय ब्याज दर पर एक तय रिटर्न मिलता है। FD को बैंक, पोस्ट ऑफिस, स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (NBFCs) ऑफर करती हैं

अपडेटेड Nov 10, 2025 पर 4:33 PM
Story continues below Advertisement
Fixed Deposit: भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को एक सेफ निवेश का ऑप्शन माना जाता है।

Fixed Deposit: भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को एक सेफ निवेश का ऑप्शन माना जाता है। इसमें निवेशक को तय ब्याज दर पर एक तय रिटर्न मिलता है। FD को बैंक, पोस्ट ऑफिस, स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (NBFCs) ऑफर करती हैं। यह योजना उन लोगों के लिए बेहतर है जो बिना जोखिम के स्थिर रिटर्न चाहते हैं। फिलहाल, देश के बड़े बैंकों में सामान्य ग्राहकों को सालाना 2.75% से 7.25% तक और सीनियर सिटीजन को 3.25% से 7.75% तक ब्याज मिल रहा है। फिक्स्ड डिपॉजिट अब भी भारतीय निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है क्योंकि यह सुरक्षित है और तय रिटर्न की गारंटी देता है।

देश के बड़े बैंकों की एफडी पर ब्याज दरें

1. एक्सिस बैंक (Axis Bank)


3 करोड़ रुपये तक की जमा अमाउंट पर एक्सिस बैंक 3.00% से 6.60% तक की सालाना ब्याज दर देता है। सीनियर सिटीजन को 3.50% से 7.35% तक ब्याज मिलता है। निवेश का पीरियड 7 दिन से 10 साल तक रहता है।

2. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

एचडीएफसी बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के पीरियड के लिए निवेश किया जा सकता है। मौजूदा ब्याज दरें 2.75% से 6.60% सालाना तक हैं। सीनियर सिटीजन को हर पीरियड की एफडी पर एक्स्ट्रा 0.50% अधिक ब्याज मिलता है।

3. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

आईसीआईसीआई बैंक की FD पर ब्याज दरें 2.75% से 6.60% सालाना तक हैं। सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दर का लाभ मिलता है। निवेश पीरियड 7 दिन से 10 साल तक होती है।

4. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

आईडीबीआई बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 3.00% से 7.05% तक सालाना ब्याज मिलता है। पीरियड 7 दिन से लेकर 20 साल तक हो सकता है। सीनियर सिटीजन को एक्स्ट्रा ब्याज दर दी जाती है। बैंक समय-समय पर इन दरों में बदलाव कर सकता है।

5. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट का पीरियड 7 दिन से 10 साल तक होता है। सामान्य ग्राहकों को 3.05% से 6.85% और सीनियर सिटीजन को 3.55% से 7.35% सालाना ब्याज मिल रहा है। यह दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी।

6. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

PNB में FD पर ब्याज दरें 3.00% से 6.40% सालाना तक हैं। ₹3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर अधिकतम ब्याज दर 6.40% है। सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।

7. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)

यह बैंक 3.50% से 6.75% तक की सालाना ब्याज दर दे रहा है। निवेश पीरियड 7 दिन से 10 साल तक होता है।

8. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

बैंक ऑफ बड़ौदा की FD योजना में 3.50% से 6.50% तक की ब्याज दरें दी जाती हैं। सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दर मिलती है। यह बैंक तीन तरह की एफडी सुविधा देता है। कैपिटल गेन अकाउंट स्कीम 1988, लॉन्ग टर्म डिपॉजिट और शॉर्ट-टर्म डिपॉजिट स्कीम बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है।

Gold price today: गोल्ड की कीमतों में फिर जोरदार तेजी, 2% तक बढ़ा भाव; एक्सपर्ट भी बुलिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।