FD Interest Rates: नए साल के पहले हफ्ते में इन बैंकों ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें, चेक करें कहां कितना मिलेगा रिटर्न

Fixed Deposit Interest Rates: जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB), इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, कर्नाटक बैंक और यस बैंक शामिल हैं

अपडेटेड Jan 08, 2023 पर 3:11 PM
रिजर्व बैंक ने इस साल मई से अब तक पांचवीं बार ब्याज दरों में इजाफा किया है।

FD Interest Rates: रिजर्व बैंक ने इस साल मई से अब तक पांचवीं बार ब्याज दरों में इजाफा किया है, जिसके बाद से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी कर रहे हैं। RBI ने दिसंबर में आयोजित अपनी मौद्रिक नीति बैठक के दौरान रेपो दर को बढ़ाकर 6.25% कर दिया था। जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में भी कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB), इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, कर्नाटक बैंक और यस बैंक शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आपको किस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 1 जनवरी को सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की ऐलान किया था। सेविंग अकाउंट में 100 करोड़ रुपये और इससे अधिक की राशि पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इसमें निवेशकों को अब 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, 1 साल से 665 दिनों की एफडी पर अब 6.75 फीसदी, 667 दिनों से 2 साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और 2 साल से अधिक व 3 साल तक की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।


इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 1 जनवरी को 7 से 90 दिनों की एफडी पर ब्याज दर में 75 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की है। बैंक वर्तमान में आम निवेशकों को 444 दिनों की एफडी पर 6.55% की अधिकतम ब्याज दर प्रदान कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इस पर 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजन (जिनकी उम्र 80 वर्ष और उससे अधिक है) को 0.75% अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है।

Punjab & Sind Bank

पंजाब एंड सिंध बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में वृद्धि की घोषणा 1 जनवरी को की थी। बैंक वर्तमान में 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की FD पर 2.80% से 6.25% ब्याज दर प्रदान कर रहा है। वहीं, अगर आप 601दिनों के लिए FD करते हैं तो इस पर आपको सबसे ज्यादा 7 फीसदी रिटर्न मिलेगा।

बंधन बैंक

बंधन बैंक ने 5 जनवरी, 2023 को एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया था। इस समय 7 दिनों से लेकर 10 साल के एफडी पर ब्याज दर 3.00% से 5.85% है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इस पर 3.75% से 6.60% तक ब्याज मिलेगा। 600 दिनों की एफडी पर आम निवेशकों को सबसे ज्यादा 7.50% ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को इस पर 8% तक का ब्याज मिलेगा।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक ने 4 जनवरी 2023 को 50 बीपीएस तक की ब्याज दरों में वृद्धि की। 390 दिनों से लेकर दो साल से कम की FD पर अब आम निवेशकों 7% जबकि सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

कर्नाटक बैंक

कर्नाटक बैंक की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें 1 जनवरी 2023 से लागू हैं। बैंक वर्तमान में 7 दिनों से लेकर 10 साल की एफडी पर 5.25% से 5.80% ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। 555 दिनों की एफडी पर आम जनता को 7.30% और सीनियर सिटीजन को 7.70% ब्याज मिलेगा।

Yes Bank

यस बैंक ने 3 जनवरी को 2 करोड़ तक की एफडी पर ब्याज दर में संशोधन की घोषणा की। 7 दिनों से लेकर 120 महीने तक की FD पर आम जनता को 3.25% और 7.00% तक रिटर्न मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को इस पर 3.75% से 7.75% तक ब्याज मिलेगा। 30 महीने की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर यस बैंक अब आम जनता को 7.50% जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8% तक ब्याज मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।