Get App

क्या ये FD में पैसा लगाने का सही समय? या करना चाहिए 1 महीने का इंतजार- जानें एक्सपर्ट की राय

Fixed Deposit: भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ती ब्याज दरों ने पिछले एक साल में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को आकर्षक बना दिया है। ज्यादातर लोग खासकर सीनियर सिटीजन FD में पैसा निवेश कर रहे हैं। इसका बड़ा कारण है कि FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। अब अगर एक्सपर्ट की माने तो ब्याज दरों में बढ़ोतरी का दौर अब खत्म होता दिखा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 1:54 PM
क्या ये FD में पैसा लगाने का सही समय? या करना चाहिए 1 महीने का इंतजार- जानें एक्सपर्ट की राय
क्या FD पर ब्याज बैंक एक बार फिर बढ़ाएंगे? एक्सपर्ट ने कही ये बात

Fixed Deposit: भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ती ब्याज दरों ने पिछले एक साल में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को आकर्षक बना दिया है। ज्यादातर लोग खासकर सीनियर सिटीजन FD में पैसा निवेश कर रहे हैं। इसका बड़ा कारण है कि FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। अब अगर एक्सपर्ट की माने तो ब्याज दरों में बढ़ोतरी का दौर अब खत्म होता दिखा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या अब एफडी में निवेश करने का अच्छा समय है? या एक महीना और इंतजार करना चाहिए?

बैंकों ने मई से लेकर अभी तक बढ़ाया ब्याज

मई 2022 से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 225 आधार अंकों (bps) यानी 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंकों ने एफडी और लोन दोनों की ब्याज दरें बढ़ाई हैं। एफडी पर ब्याज डिपॉजिटर्स की उम्मीदों से ज्यादा बढ़ा है। बैंक बाजार के डेटा के मुताबिक मई से लेकर अब तक कई बैकों ने एफडी पर ब्याज 130 से 195 बेसिस प्वाइंट यानी 1.30 फीसदी से 1.95 फीसदी तक बढ़ाया है। ये ब्याज एक साल से 3 साल तक एफडी पर निवेशकों को मिल रहा है।

ये बैंक FD पर इतना दे रहे हैं ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें