Fixed Deposit Rate: फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप भी अब एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो फेडरल बैंक ने अपनी एफडी दरें बढ़ा दी हैं। आज भी एफडी सेविंग के लिए सबसे फेमस विकल्प माना जाता है। फेडरल बैंक ने अपनी एफडी की सीमा बढ़ाकर ग्राहकों को खुश कर दिया है। फेडरल बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। फेडरल बैंक ब्याज दरों में 77 आधार अंक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। फेडरल बैंक के मुताबिक ये बढ़ी हुई दरें केवल थोड़े समय के लिए वैलिड होंगी।
