Fixed Deposit: बैंक में FD करने का है इरादा? इन सरकारी बैंकों में मिलेगा 7% तक का रिटर्न

Fixed Deposit: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो केनरा बैंक (Canara Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के स्कीम पर एक नज़र डाल सकते हैं। इन सरकारी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर आप 7 फीसदी तक का रिटर्न हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 07, 2023 पर 2:56 PM
फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है।

Fixed Deposit: फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो केनरा बैंक (Canara Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के स्कीम पर एक नज़र डाल सकते हैं। इन सरकारी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर आप 7 फीसदी तक का रिटर्न हासिल कर सकते हैं। यहां निवेश का एक और फायदा यह है कि इससे आपको बढ़ती महंगाई से भी निपटने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कि इन बैंकों में अलग-अलग अवधियों की FD पर कितना रिटर्न मिलेगा।

Canara Bank में FD की दरें

Canara बैंक में एफडी पर निवेशकों को 3.25 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा। ये दरें 2 करोड़ से कम के डिपॉजिट के लिए हैं और 19 दिसंबर 2022 से लागू हैं।

  • 7 से 45 दिनों की FD पर ब्याज की दर - 3.25 फीसदी
  • 46 से 179 दिनों की FD पर ब्याज की दर - 4.50 फीसदी
  • 180 से 269 दिनों की FD पर ब्याज की दर - 5.50 फीसदी
  • 1 साल की FD पर ब्याज की दर - 6.75 फीसदी
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम की FD पर ब्याज दर- 6.80
  • 666 दिनों की FD पर ब्याज दर- 7 फीसदी
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम की FD पर- 6.80 फीसदी
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम की FD पर- 6.50 फीसदी
  • 5 साल से लेकर 10 साल की FD पर - 6.50 फीसदी


पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की FD दरें

पीएनबी की एफडी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू हैं।

  • 7 से 45 दिनों तक की FD पर ब्याज दर- 3.50 फीसदी
  • 46 से 179 दिनों तक की FD पर ब्याज दर- 4.50 फीसदी
  • 180 दिनों से लेकर 1 साल से कम की FD पर- 5.50 फीसदी
  • 1 साल की FD पर- 6.75 फीसदी
  • 1 साल से 665 दिनों की FD पर- 6.75 फीसदी
  • 666 दिनों की FD पर- 7.25 फीसदी
  • 667 दिनों से 3 साल तक की FD पर- 6.75 फीसदी
  • 3 साल से 10 साल तक की FD पर- 6.50 फीसदी

बैंक ऑफ बड़ौदा की FD दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा की नई FD दरें 26 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं।

  • 7 दिन से 45 दिनों की FD पर- 3 फीसदी
  • 46 दिनों से 180 दिनों की FD पर- 4.50 फीसदी
  • 181 से 210 दिनों की FD पर- 5.25 फीसदी
  • 211 से 1 साल से कम की FD पर- 5.75 फीसदी
  • 1 साल से लेकर 3 साल से कम की FD पर- 6.75 फीसदी
  • 3 साल से लेकर 10 साल तक - 6.25 फीसदी

किसी भी अन्य बैंक की तरह सीनियर सिटिजन्स को FD पर सभी अवधि के लिए अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट रिटर्न मिलेगा। 5 साल और उससे अधिक की अवधि के लिए टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर BoB FD दर 6.25 प्रतिशत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।