फूड डिलीवरी एग्रीगेटर स्विगी (Swiggy) पर ग्राहक ने बिल के अमाउंट को राउंड फिगर में करने के लिए एक्स्ट्रा पैसे चार्ज करने का आरोप लगाया है। ग्राहक ने आरोप लगाया कि स्विगी ने ऑर्डर वैल्यू पर 3 रुपये एक्स्ट्रा जोडे हुए थे। हालांकि, स्विगी ने बाद में बताया कि समस्या एक तकनीकी बग के कारण आई है और ग्राहक से ऑर्डर का एक तय अमाउंट ही चार्ज किया गया है।
