Get App

Income Tax Filing 2024: फॉर्म-16 क्यों जरूरी है, रिटर्न फाइल करने के लिए इसका इस्तेमाल किस तरह करना होगा?

Income Tax Filing 2024: कंपनियां हर साल अपने एंप्लॉयीज को 15 जून तक फॉर्म-16 जारी कर देती हैं। इसके बाद ही एंप्लॉयीज रिटर्न फाइल करने का प्रोसेस शुरू करते हैं। इसकी वजह यह है कि सैलरीड टैक्सपेयर्स के रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म-16 आधार का काम करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2024 पर 4:27 PM
Income Tax Filing 2024: फॉर्म-16 क्यों जरूरी है, रिटर्न फाइल करने के लिए इसका इस्तेमाल किस तरह करना होगा?
कंपनियों के लिए अपने एंप्लॉयीज को फॉर्म-16 जारी करने की अंतिम तारीख 15 जून है।

सैलरीड एंप्लॉयीज के इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म-16 जरूरी है। इसमें एंप्लॉयीज की ग्रॉस इनकम, नेट इनकम और टीडीएस की जानकारी होती है। अब एंप्लॉयीज को फॉर्म-16 मिल गया है। कंपनियों के लिए अपने एंप्लॉयीज को फॉर्म-16 जारी करने की अंतिम तारीख 15 जून है। उधर, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। इसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर पेनाल्टी और टैक्स पर इंटरेस्ट चुकाना होगा। इसलिए सैलरीड एंप्लॉयीज को अब रिटर्न फाइल करने का प्रोसेस शुरू कर देना चाहिए।

रिटर्न फाइल करने के लिए ये डॉक्युमेंट हैं जरूरी

फॉर्म-16 (Form-16) के अलावा Annual Information Statement (AIS) और फॉर्म 26एएस (Form 26AS)  रिटर्न फाइल करने के लिए जरूरी हैं। अच्छी बात यह है कि इन तीनों डॉक्युमेंट को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। इन्हें डाउनलोड करना बहुत आसान है। एआईएस और फॉर्म 26 इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।

फॉर्म-16 कैसे एक्सेस करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें