Stock Market Holiday 2023: कल 19 सितंबर को शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। गणेश चतुर्थी के कारण दोनों स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) बंद रहेंगे। शेयर बाजार (Share Market) इसके अलावा इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, ब्याज दर डेरिवेटिव (Interest Rate Derivative) आदि भी कल मंगलवार 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी के कारण बंद रहेंगे।
गणेश चतुर्थी क्या है और इसका महत्व क्या है?
गणेश चतुर्थी हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। यह भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को त्योहारों की शुरुआत का प्रतीक के तौर पर भी माना जाता है और ये अनंत चतुर्दशी के साथ समाप्त होता है। ऐसा कहा जाता है कि गणेश चतुर्थी के साथ ही त्योहारों की शुरुआत होती है।
क्या गणेश चतुर्थी पर कमोडिटी ट्रेडिंग होगी?
कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी कल सुबह के सत्र के लिए कारोबार के लिए बंद रहेगा। यहां भी कारोबार कारोबारी दिनों में सुबह 9 बजे शुरू होता है और शाम 5 बजे खत्म होता है। हालांकि, एक्सचेंज कल शाम के सेशन में 5 बजे से रात 11:30/11:55 तक ओपन रहेगा।
BSE वेबसाइट के अनुसार ये है इस साल छुट्टियों की लिस्ट
गणेश चतुर्थी – मंगलवार, 19 सितंबर, 2023
महात्मा गांधी जयंती – सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
दशहरा – मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023
दिवाली बलिप्रतिपदा – मंगलवार, 14 नवंबर 2023
गुरुनानक जयंती - 27 नवंबर 2023, सोमवार
क्रिसमस - 25 दिसंबर 2023, सोमवार