GPF पर अप्रैल-जून की तिमाही में मिलेगा 7.1% का ब्याज, इन सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा

General Provident Fund Interest Rate: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) पर ब्याज तय कर दिया है। सरकार ने अप्रैल से जून 2023 तिमाही के लिए सामान्य भविष्य निधि (General Provident Fund - GPF) पर मिलने वाली ब्याज दर को 7.1% पर बरकरार रखा है

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 10:24 PM
General Provident Fund Interest Rate: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) पर ब्याज तय कर दिया है।

General Provident Fund Interest Rate: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) पर ब्याज तय कर दिया है। सरकार ने अप्रैल से जून 2023 तिमाही के लिए सामान्य भविष्य निधि (General Provident Fund - GPF) पर मिलने वाली ब्याज दर को 7.1% पर बरकरार रखा है। यह लगातार 13वीं तिमाही है जब सरकारी कर्मचारियों के पीएफ कॉर्पस के लिए दरें स्थिर रखी गई है।

इन कर्मचारियों को मिलता है GPF

वित्त मंत्रालय ने 10 अप्रैल को जीपीएफ बचत पर इस तिमाही की ब्याज दर को नोटिफाई कर दिया है। ये पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) के लगभग बराबर है। GPF की ब्याज दरें अन्य समान्य भविष्य निधि जैसे राज्य रेलवे पीएफ के लिए भी लागू होता है। सशस्त्र बल कर्मचारियों के PF, डिफेंस सर्विस अधिकारियों का पीएफ और भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को GPF मिलता है।

पीपीएफ (PPF) में लगाया गया पैसा टैक्स फ्री होता है।


छोटी बचत योजना

पीपीएफ पर मिलने वाला ब्याज पिछली बार जनवरी 2019 में बढ़ाया गया था। इसमें अप्रैल 2020 तक कोई बदलाव नहीं आया। तब इसे 7.9% से घटाकर 7.1% कर दिया गया था।

छोटी बचत योजनाएं (Small Saving Scheme)

छोटी बचत योजनाओं की तीन केटेगरी हैं- सेविंग डिपॉजिट, सोशल सिक्योरिटी और मंथली इनकम प्लान आदि। सेविंग डिपॉजिट में 1-3 साल की टाइम डिपॉजिट और 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) जैसे बचत प्रमाणपत्र भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि खाता और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल हैं। मासिक आय योजना में मासिक आय खाता शामिल है।

ये हैं ब्याज दरें

1 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.5 फीसदी

2 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.8 फीसदी

3 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.9 फीसदी

5 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 7.0 फीसदी

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.0 प्रतिशत

किसान विकास पत्र: 7.2 प्रतिशत

सार्वजनिक भविष्य निधि: 7.1 प्रतिशत

सुकन्या समृद्धि खाता: 7.6 फीसदी

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: 8.0 प्रतिशत

मासिक आय खाता: 7.1 प्रतिशत।

Daily Voice: बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर स्टेपल और मैन्युफैक्चरिंग में निवेश के अच्छे मौके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।