भारत में आधार कार्ड आज हर नागरिक की पहचान का अहम दस्तावेज बन चुका है। स्कूल एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, आधार की जरूरत हर जगह पड़ती है। ऐसे में माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है कि छोटे बच्चों, खासकर 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनवाया जाए। अब इस प्रक्रिया को लेकर भ्रम दूर करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
